मेरी ब्लॉग सूची

रविवार, 16 जुलाई 2017

जो भीतर है वह है महत्वपूर्ण


बचपन में सीखा था जो भीतर है वह है महत्वपूर्ण
आज जब सौंदर्य ही है सब कुछ हम स्व्यं को पाते है क्यों अपूर्ण 
जब कोई कहे कि सशक्त नहीं कि कुछ कर पाओ  
और सुन्दर नहीं के तुम किसी के दिल में बस जाओ 
सुंदर होना बन गया है जीवन का आवश्यक हिस्सा 
मेकअप और ब्रांडेड कपडे ही चलन का है किस्सा 
फिर फेसबुक  ट्विटर और है  इंस्टाग्राम 
जहां लोग छिपाते है अपने दर्द तमाम 
चित्रों में  फ़िल्टरो की छन्नी का तकनीकीकार्य    
करते है फोटो शॉप और बनते है स्वीकार्य  
स्क्रीन के पीछे विजय पर आनंद मानते है 
 बार बार देख खुद में अच्छा महसूस करते हैं
आप सुंदर हैं पढ़ मन टिप्पणी के पोखर में नृत्य करता है 
सैकड़ों पसंद का दीप  कितना सकारात्मक लगता  है
वास्तविक दुनिया में वापस फिर लौट कर 
जब मिलता नहीं कोई वैसा सुन्दर
करता नहीं कोई फिर वैसी तारीफ 
बढ़ती जाती है भीतर एक तकलीफ 
मेरा सुन्दर मन है या सुन्दर है मेरा तन 
सुंदरता के अलावा भी बहुत कुछ है  जीवन 
सुंदरता की इस परिभाषा को सच माना  मैंने अब पूर्ण   
जो भीतर है उसी से होती है गणना सम्पूर्ण 
                                                 
                                                                  नीलम 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें