मेरी ब्लॉग सूची

गुरुवार, 23 मार्च 2017

माँ बनने से पहले

माँ बनने से पहले 


माँ बनने से पहले 
मन मस्तिष्क विचारों पर था नियंत्रण सिर्फ मेरा 
नहीं जानती थी क्या होती है अनुभूति शरीर से बाहर दिल के होने की 
एक छोटी सी मुस्कान ने कभी इतनी विजयी होने का आभास नहीं कराया 

माँ बनने से पहले 
सोते बच्चे को देखते कभी नहीं  बितायी सारी रात
कभी रात भर उठ कर नही की तस्सली की सब ठीक है 
एक भूखे बच्चे को खाना खिलानें का आंनद न जाना है कितना अनमोल 

माँ बनने से पहले 
नहीं जाना की इतनी छोटी सी बात जिंदगी को प्रभावित कर जाएगी 
माना नहीं  की अपने से बढ़कर किसी और से प्रेम भी करुँगी 
पता नही था की माँ और बच्चे के बीच की डोर ऐसी होगी

माँ बनने से पहले  
कभी न जाना कितना सुखद अहसास होगा 
कभी न सोचा रिश्तो की गर्माहट आनंद प्रेम दर्द विस्मय को 
कभी न पाया संतुष्टि माँ होने की, न सीखा जीवन में शर्त रहित प्रेम को