माँ बनने से पहले माँ बनने से पहले
मन मस्तिष्क विचारों पर था नियंत्रण सिर्फ मेरा
नहीं जानती थी क्या होती है अनुभूति शरीर से बाहर दिल के होने की
एक छोटी सी मुस्कान ने कभी इतनी विजयी होने का आभास नहीं कराया
माँ बनने से पहले
सोते बच्चे को देखते कभी नहीं बितायी सारी रात
कभी रात भर उठ कर नही की तस्सली की सब ठीक है
एक भूखे बच्चे को खाना खिलानें का आंनद न जाना है कितना अनमोल
माँ बनने से पहले
नहीं जाना की इतनी छोटी सी बात जिंदगी को प्रभावित कर जाएगी
माना नहीं की अपने से बढ़कर किसी और से प्रेम भी करुँगी
पता नही था की माँ और बच्चे के बीच की डोर ऐसी होगी
माँ बनने से पहले
कभी न जाना कितना सुखद अहसास होगा
कभी न सोचा रिश्तो की गर्माहट आनंद प्रेम दर्द विस्मय को
कभी न पाया संतुष्टि माँ होने की, न सीखा जीवन में शर्त रहित प्रेम को











