मेरी ब्लॉग सूची

शनिवार, 11 फ़रवरी 2017

शब्द

                                           


शब्द




शब्द के पंख नही होते फिर भी वह उड़कर दूर चले जाते है

 शब्द के हाथ नही होते फिर भी वह झकझोर जाते है 

 शब्द के पांव नही होते  फिर भी वह बीच में खड़े रह जाते है 

 शब्द की आंख नही होती  फिर भी वह दर्पण दिखा जाते है 

 शब्द का वजन नही होता  फिर भी वह बोझिल कर जाते है

शब्द की स्वांस नही होती  फिर भी वह निःस्वांस कर जाते है 

 शब्द की धार नही होते   फिर भी वह मन को भेद जाते है  

 शब्द के वस्त्र नही होते   फिर भी रिश्तों को कफ़न दे जाते है ॥